Delhi News: दिल्ली के करोलबाग इलाके में शुक्रवार शाम अजमल खान रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में अचानक भीषण आग लग गई. जिसके बाद युवक का शव लिफ्ट के अंदर से बरामद किया गया. पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले स्टाफ ने आग बुझाने के लिए अंदर रखे फायर सिलेंडरों का इस्तेमाल किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और धीरे-धीरे लपटें तेज होती चली गईं. आग लगते ही शोर मच गया और लोगों को तुरंत बिल्डिंग से बाहर निकाला गया.
घटना की सूचना मिलते ही शाम करीब 6:30 बजे दमकल विभाग को फायर कॉल दी गई. इस हदसे में लाखों का माल जलकर खाक हो गया. वहीं, विशाल मेगा मार्ट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है.
इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. साथ ही दिल्ली पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है. राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कुल 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है.आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



