Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 550 ड्रोन-मिसाइलें दागीं, 23 लोग घायल, स्थिति गंभीर

Russia-Ukraine War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv)  को निशाना बनाया है. शुक्रवार को रूस ने एक के बाद एक कई…

Russia-Ukraine War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv)  को निशाना बनाया है. शुक्रवार को रूस ने एक के बाद एक कई मिसाइल और ड्रोन दागे. खास बात ये है कि रूस का यूक्रेन पर ये हमला अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति रुकने के ठीक बाद किया गया है.(Russia-Ukraine War news in hindi)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कीव पर रूस का ये हमला इतना भयावह था कि कुछ समय के लिए लोगों को लगा कि कोई तेज भूकंप आया है.

मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, हमलों में कम से कम 23 लोग घायल हुए, जिनमें से 14 अस्पताल में भर्ती हैं. इसके अलावा राजधानी के कई इलाकों में नुकसान हुआ है. यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने तथा अमेरिका द्वारा यूक्रेन को कुछ हथियारों की आपूर्ति रोकने के निर्णय के कुछ घंटों बाद हुआ.

रूसी वायु सेना ने कहा कि उसने रात भर में यूक्रेन में 550 ड्रोन और मिसाइलें दागीं.हमले में 11 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। कीव में ड्रोनों की गड़गड़ाहट, विस्फोटों और मशीन गन की गोलीबारी की आवाजें लगातार सुनाई दे रही थीं.यूक्रेनी सेना ने हवाई हमलों को रोकने की कोशिश की। बताया गया कि हमले का मुख्य लक्ष्य कीव था.

रूस ने नौ मिसाइलों और 63 ड्रोनों से आठ स्थानों पर सफलतापूर्वक हमला किया. इसी दौरान यूक्रेनी वायु रक्षा ने दो क्रूज मिसाइलों सहित 270 ड्रोनों को मार गिराया. अन्य 208 लक्ष्य राडार से गायब हो गए और माना जाता है कि वे जाम हो गए थे. रोके गए ड्रोनों का मलबा कम से कम 33 स्थानों पर गिरा. यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने राजधानी कीव के 10 जिलों में से कम से कम पांच में क्षति की सूचना दी है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *