Sirsa School Fire: सिरसा जैन स्कूल में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, 7 सालों का रिकॉर्ड जलकर हुआ राख

Sirsa School Fire: शहर के भादरा बाजार स्थित सेठ सागरमल सुराना जैन गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार रात को आग लग गई जिसमें स्कूल…

Sirsa School Fire: सिरसा जैन स्कूल में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, 7 सालों का रिकॉर्ड जलकर हुआ राख

Sirsa School Fire:

शहर के भादरा बाजार स्थित सेठ सागरमल सुराना जैन गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार रात को आग लग गई जिसमें स्कूल के पनीच्रर के अलावा स्कूल का सात सालों का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि स्कूल में करीब 1150 छात्राएं यहां पढ़ती है। गनीमत रही कि ये आग रात्रि को लगी। वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह अभिभावक व स्कूल कार्यकारिणी के सदस्यों ने स्कूल पहुंचे। बताया जा रहा है कि स्कूल के मेन गेट के पास ही बिजली कनेक्शन स्विच है, जहां से सप्लाई आगे जाती है। वहीं पर फॉल्ट हो गया। जिससे अचानक आग लग गई।

स्कूल के ट्रस्टी देवेंद्र डागा ने बताया कि शुक्रवार रात को स्कूल का चौकीदार तैनात था। रात को करीब 10 बजे उसे आग लगने का पता चला। सूचना मिलने पर पर कुछ देर में वह मौके पर पहुंचे और फायर गाडिय़ां भी पहुंची। संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की करीब तीन गाडिय़ों ने करीब डेढ घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। रिकॉर्ड रूम में आग लगने से करीब सात सालों का रिकॉर्ड जल गया है, उसे चेक किया जा रहा है। आग हॉल में बिजली फीटिंग, पंखे व अलमीरा व कंप्यूटर एवं फर्नीचर में फैल गई। इससे काफी नुकसान हुआ है।

अन्य ख़बरें जानें-

Mansa Drug Overdose: मानसा में ड्रग्स के ओवरडोज़ से 20 साल के बॉक्सर की मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *