19 जुलाई
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज रात स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। न्यू जर्सी के स्टेडियम में रात 12:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में एक ओर 2010 की चैंपियन स्पेन की टीम दूसरी बार विश्व विजेता बनने उतरेगी, तो दूसरी ओर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरा और कुल चौथा विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
अर्जेंटीना अगर खिताब बचाने में सफल रहता है तो वह 1962 के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगा। इससे पहले इटली (1938) और ब्राजील (1962) लगातार दो बार विश्व कप जीत चुके हैं।
दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें स्पेन और अर्जेंटीना ने 6-6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। विश्व कप में दोनों की एकमात्र भिड़ंत 1966 में हुई थी, जिसमें अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 2018 के आखिरी मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से हराया था।
फाइनल में सबसे बड़ा मुकाबला स्पेन की मजबूत डिफेंस और अर्जेंटीना के आक्रामक खेल के बीच देखने को मिलेगा। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है, जबकि अर्जेंटीना ने 19 गोल दागे हैं। स्पेन की नजर लियोनेल मेसी को रोकने पर होगी। करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों की निगाहें आज इस होने वाले मुकाबले पर होगी। अब देखना होगा कि स्पेन अपना दूसरा मुकाबला जीतती है या फिर अर्जेंटीना लगातार दूसरा मुकाबला जीतने में सफल होता है।
अन्य खबरें जानें –

