ईरान ,19 जुलाई
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में रविवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सलैंड (Saland) क्षेत्र के पास करीब 12 किलोमीटर की गहराई में था। झटकों के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया।
एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने लगातार स्थिति पर नजर बनाई हुई है। खुजेस्तान प्रांत मे भूकंप के कुछ देर के बाद 4.0 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी लोगों को महसूस हुआ , जिसकी गहराई 8 किलोमीटर दर्ज की गई।
तेहरान विश्वविद्यालय के भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार किसी बड़े नुकसान औऱ जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है।
ईरान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। देश का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा सक्रिय फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जिसके कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। साल 2003 में आए 6.6 तीव्रता के भूकंप में ईरान में 26 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी।


