IND vs ENG : लॉर्ड्स के मैदान पर 22 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी भारतीय टीम, इंग्लैंड से निर्णायक मुकाबला आज, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

19 जुलाई भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर…

भारत और इंग्लैंड
19 जुलाई

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।इस समय सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में आज का मैच ट्रॉफी का फैसला करेगा। आज भारतीय टीम के पास 22 साल बाद लॉर्ड्स में वनडे जीत दर्ज कर इतिहास दोहराने का मौका होगा। भारतीय टीम न आखिरी वनडे मैच 2004 में जीता था। इसके बाद खेले गए 3 मैचों में भारतीय टीम को हार मिली औऱ एक मैच टाई रहा।

हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच अब तक 112 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 62 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम 45 मुकाबलों में जीती है। दो मैच टाई रहे और तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

गिल और रूट पर रहेंगी निगाहें

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो मैचों में 111 रन बनाए हैं और उनका औसत 111.00 का रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 80 रन है। वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में प्रभाव छोड़ते हुए दो मैचों में 5 विकेट हासिल किए हैं।

इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाज जो रूट सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने दो मैचों में 175 रन बनाए हैं, जिसमें पिछले मुकाबले में खेली गई नाबाद 99 रन की पारी शामिल है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी दो मैचों में 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश की है।

मौसम का मिजाज

लंदन में रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

 अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *