Ferozepur Firing:
फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के बेटू कदीम गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैे। ममदोट सिविल हॉस्पिटल में फर्स्ट एड देने के बाद घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
10 साल से पुरानी रंजिश-
जानकारी के मुताबिक, एक ही गांव के रहने वाले दो युवकों को उसी गांव के कुछ लोगों ने उस समय गोली मार दी। उस वक्त वे अपने खेतों से घर लौट रहे थे। परिवार के मुताबिक, उनकी 10 साल से पुरानी रंजिश चल रही है। पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज हो चुके थे। जिनके मामले कोर्ट में चल रहे थे। एक बार फिर आरोपियों ने दो भाइयों को घेरकर उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शुरुआती इलाज के बाद घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज ले रेफर किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Weather Update: पंजाब में आज ठंड़ से थोड़ी राहत, विभान नें जताई बारिश की आशंका,



