कलयुगी माँ बाप की काली करतूत, बाप बच्चे को पटकता रहा माँ वीडियो बनाती रही ।

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यह मामला बेंगलोर का है जहाँ पर एक पिता जिसका नाम महेंद्र बताया जा रहा है और माँ पुष्पा जो अप्रत्यक्ष रूप से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यह मामला बेंगलोर का है जहाँ पर एक पिता जिसका नाम महेंद्र बताया जा रहा है और माँ पुष्पा जो अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना में मूक तौर पर शामिल थी। दुनियां में माँ बाप से बड़ा कोई नहीं होता । माँ बाप से ज्यादा अपने बच्चों को कोई भी प्यार नहीं कर सकता । लेकिन यहाँ मामला उल्टा है जिन बच्चों को प्यार देना चाहिए उन बच्चों को इतनी बेरहमी के साथ पीटना दरिंदगी का काम होता है ।

खासतौर पर हिन्दुस्तान में माँ बाप को एक अच्छी परवरिश देने की कला सीखने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है । ये बात तब पता चलती है जब अक्सर आस पड़ोस में या फिर अपने ही घर परिवार में बच्चो को माँ बाप के द्वारा मारपीट करते हुए देखा जाता है। ऐसे कई विडियो भी अक्सर हमारे सामने आ जाते है जिन्हें देखने के बाद में तो कोई भी सहम जाये ।

पिता अपने बच्चे को झूठ न बोलने और बदमाशी न करने की नसीहत देता है और इसके बाद उसे तार से मारता है पीटता है उठा उठाकर के पटकता है फेंकता है। और माँ खुद इस घटना का वीडियो बना रही थी । ये ऐसा भयंकर दृश्य है जिसे देखकर के कोई भी कह दे बच्चे की जान लेने की कोशिश हो रही है।

जब महिला का मोबाइल खराब हो गया था तो उसने रिपेयर करने वाले को दिया था और रिपेयर करने वाले ने जैसे ही ये विडियो देखा तो उसने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में इस घटना की सूचना दे दी और पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए इस कपल को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने पर दोनों ही बताने लगे कि वो सब उसकी बदमाशी की वजह से कर रहे थे और विडियो इसलिए बनाया ताकि भविष्य में उसे इस विडियो के जरिये डरा सके।

दरअसल मामला खत्म तो हो गया है लेकिन इस तरह के कई माँ बाप है जो बच्चो के साथ इस तरह से पेश आते है और ये अपने आप में मानवाधिकारों का हनन है जो किसी भी मनुष्य को भारत की जमीन पर पैदा होते ही मिल जाते है।

Watch Video

https://youtu.be/gJ0mjbDjB0Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *