प्रेमा लाहौरिया के जैकेट ने उड़ाई पंजाब पुलिस की नींद, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर के बाद पंजाब पुलिस खुश है। लेकिन यह खुशी दिखाने भर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर के बाद पंजाब पुलिस खुश है। लेकिन यह खुशी दिखाने भर के लिए है, अंदर ही अंदर पंजाब पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। जी हां, आपने सही पढ़ा, पंजाब पुलिस ने जिस जगह और जिस हालात में विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया को मार गिराया था, उससे पुलिस की बेचैनी बढ़नी लाजिमी है। क्योंकि, अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि आखिर गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया ने पंजाब-राजस्थान सीमा पर बने हिंदूमल कोट गांव को ठिकाने के रूप में क्यों चुना? आखिर पाकिस्तान सीमा के इतने नजदीक बसे गांव पहुंचने का दोनों का इरादा क्या था? आखिर दोनों पाकिस्तान से हथियारों और ड्रग्स की खेप लेने तो नहीं पहुंचे थे? इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस की इंटेलीजेंस विंग खोज रही है।vicky gounder

विक्की के पाकिस्तान भागने के नाटक का सच!

शुरूआती जांच में पुलिस ने अंदेशा जाहिर किया था कि विक्की पाकिस्तान भागने की फिराक में था। लेकिन जिस तरह के खुलासे सामने आ रहे हैं, उससे पता चलता है कि पुलिस की थ्योरी उतनी सीधी नहीं जितना बताया जा रहा है। दरअसल, विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया को पंजाब-राजस्थान बॉर्डर के हिंदूमल कोट में मारा गया। अगर भौगौलिक रूप से देखा जाए तो यह इलाका पाकिस्तान के बेहद करीब है। कहने का मतलब है कि कुछ कदम चलकर आप पाकिस्तान में प्रवेश कर सकते हैं। एनकाउंटर के पहले विक्की ने कुछ बड़ी वारदात करने की तैयारी कर रखी थी। और, जब उसका एनकाउंटर पाकिस्तान सीमा के ठीक नजदीक किया गया तो पुलिस का विक्की को लेकर अंदेशा लगभग सच साबित होता जा रहा है। इसके अलावा घटनास्थल से बरामद सामानों ने भी पंजाब पुलिस के होश को उड़ाने का काम किया है।

गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया।
गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया।

पाकिस्तान से बड़ी डील करने पहुंचा था विक्की

पंजाब की OCCU (Organized Crime Control Unit) ने जब गौंडर और लाहौरिया का एनकाउंटर किया तो कुछ देर बाद ही CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस और DGP सुरेश अरोड़ा की तारीफ में ट्वीट कर दी। दूसरी तरफ, प्रेमा लाहौरिया ने जिस रंग का जैकेट पहना था वो पुलिस के होश उड़ाने के लिए काफी था। जी हां, लाहौरिया ने ऐसी जैकेट पहनी थी, जिसे BSF और पुलिस पहनती है। मतलब साफ था कि लाहौरिया को पाकिस्तान से कुछ ना कुछ मदद मिलने वाली थी। वह अपने जैकेट से दूसरों को भरमाने की कोशिश कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया था कि कुछ दिनों पहले ही विक्की गौंडर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से खतरनाक असाल्ट राइफल की सप्लाई हुई थी। संभावना है कि विक्की गौंडर अपने खास सहयोगी लाहौरिया के साथ कोई बहुत बड़ी डील करने वहां पहुंचा था।

हांगकांग, पाकिस्तान तक फैले थे विक्की के नेटवर्क

दरअसल, यह पंजाब के गैंगस्टर्स के काम करने का तरीका रहा है कि वो अब पंजाब तक ही सीमित नहीं रहना चाहते हैं। फिर विक्की गौंडर हो या उसका नया वारिस जयपाल भुल्लर, दोनों के सिर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है। अगर नाभा जेल ब्रेक की वारदात में शामिल रहे रोमी की बात की जाए तो उसने ही हांगकांग में बैठकर हथियार और कैश का इंतजाम कराया था। रोमी का पाकिस्तान के आतंकी हरमीत पीएचडी से नजदीकी रिश्ते हैं। नाभा जेल ब्रेक की सारी प्लानिंग हरमीत ने ही की थी। मतलब साफ है कि हरमीत पाकिस्तान में बैठे-बैठे ही विक्की गौंडर और उसके गैंग की मदद कर रहा था। हो सकता है कि विक्की के एनकाउंटर के बाद हरमीत पहले से ज्यादा मुस्तैदी और खतरनाक इरादों के साथ उसके गैंग की मदद की कोशिश करे। इससे निपटना पंजाब पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *