ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: खतरनाक गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि अब उनको सरपंच हत्याकांड की जांच करने की जरूरत नहीं हैं। क्योकि सरपंच हत्याकांड में मुख्य दोषी विक्की गौंडर ही था। जिसका एनकाउंटर हो चुका है।
इस पर याचिका के वकील ने कहा है कि कत्लकांड का दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी फरार है।
जिस कारण अभी इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। पुलिस के द्धारा तैयार की गई गैंगस्टर की लिस्ट में विक्की गौंडर का नाम भी शामिल है।
आपको बता दें कि सेक्टर -38 में स्थित गुरूद्वारा के सामने होशियारपुर के गांव खुर्दा गांव के सरपंच सतनाम सिंह का अप्रैल में कत्ल कर दिया गया था जिसमें विक्की गौंडर को मुख्य अपराधी बताया जा रहा था।



