ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद में युवती से गैंगरेप का मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी काबू लिया है | बता दें कि वारदात को अंजाम देने के आरोपी फरार थे लेकिन पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था | वहीं पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्त में लिया है | बता दें कि मामला 17 जनवरी का है | गांव भूथनकलां निवासी विवाहिता उस दिन घर पर अकेली थी और उसका परिवार किसी रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने गया था। मौका पाकर पड़ोस के 2 व्यक्ति उसके घर में घुस आए और विवाहिता से गैंगरेप किया। महिला थाना पुलिस की देखरेख में उसी रात विवाहिता का मैडीकल करवाया गया जिसके बाद दोनों आरोपियों पर बलात्कार करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था ।
20 वर्षीय युवती से गैंगरेप का मामला
पुलिस ने दूसरे आरोपी को किया काबू
आरोपी का करवाया गया मेडिकल
एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
Watch Video
https://youtu.be/ZNfH_1XBuqM
