ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के बवाना में एक अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने के कारण 17 लोगो की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए है।
आग इतनी भयानक थी कि 30 दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग प्लास्टिक की फैक्ट्री से होती हुई पटाखा गोदाम में जा लगी।
आग इतनी भयानक थी कि तीन फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। दिल्ली सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गोदाम से ऑनलाइन पटाखे बेचने का काम किया जाता था। पटाखों के कारण आग लगी थी।
इसके इलावा पुलिस का ये भी कहना है कि गोदाम के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। आपको बता दें कि इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दु:ख प्रगट किया है।
फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।




