बच्चियों से रेप करने वाले को होगी फांसी- CM खट्टर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक हफ्ते में रेप के 15 मामले सामने आने से हरियाणा शर्मसार है। आए दिन रेप की घटनाअों से लोगों में अपनी बहू,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक हफ्ते में रेप के 15 मामले सामने आने से हरियाणा शर्मसार है। आए दिन रेप की घटनाअों से लोगों में अपनी बहू, बेटियों को लेकर डर घर कर गया है। इन हवस के दरिंदों को फांसी की मांग की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने हरियाणा में हो रही बच्चियों से रेप अौर हत्या की घटनाअों पर कहा कि वे इनसे बहुत आहत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी अपराधी 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से बलात्कार जैसी घिनौनी हरकत करेगा उसको फांसी हो, सरकार जल्दी ऐसा कानून बनाएगी। हरियाणा में ऐसी घटनाअों से अपराधियों को जल्दी सजा मिले उसके लिए जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट की अपील की जाएगी ताकि जल्दी से जल्दी अपराधी को सजा मिल सके।

बच्चियों से रेप करने वाले को होगी फांसी

सरकार जल्द बनाएगी कानून: CM खट्टर

Watch Video

https://youtu.be/dRAOrY4SUJo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *