ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद मे दसवी कक्षा के पेपर चैकिंग के दौरान उतर पुस्तिका मे विद्यार्थियों के अजीबो गरीब किस्से सामने आएं है| कई बच्चो ने उतर पुस्तिका मे गाने लिखे तो कइयों ने पपेर चैक करने वाले अध्यापक से पास करने की गुहार लगाई |
आप सर हों या मैडम? जो भी हो, कोई बात नहीं। मगर मेरी रिक्वेस्ट है कि एक-दो नंबर की कमी हो तो पास कर देना। मैं गरीब हूं। अनाथ भी। मेरी शादी होने वाली है। फेल कर दिया तो बेइज्जती हो जाएगी | कुछ ऐसा लिखा है परीक्षार्थियों ने इज्जत की दुहाई देकर परीक्षा पास करना इनकी मजबूरी है या भद्दा मजाक | यह तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं में लिखे गए ऐसे लेख से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं | ऐसा सिर्फ एक उत्तर पुस्तिका में नहीं बल्कि अनेको में है | जरा इन गीतों व डायलॉग पर भी नजर डालिये, बहुचर्चित फिल्मी गीत मेरे रश्के कमर, तेरी पहली नजर, पहली-पहली बार मोहब्बत की है, हुआ आज पहली बार | ऐसे गीत 10वीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने उत्तरपुस्तिका में खूब लिखे हैं | इस बारे मे जानकारी देते हुए पेपर चैकिंग कर रही अध्यापक प्रियंका चौधरी ने बताया कि मूल्यांकन करने वाले शिक्षक को इन बातों से कोई लेना-देना नहीं होता |
परीक्षार्थियों के इस कारनामे से शिक्षा व्यवस्था का पैमाना मापा जा सकता | देश का भविष्य कहलाने वाला यूथ किस ओर जा रहा है | इस बात का अंदाजा इन उत्तर पुस्तिकाओं से लगाया जा सकता है |
10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देखिए
उत्तर पुस्तिका में गाने और पास कर देने की गुहार
बच्चों ने खुद को बताया मजबूर
ये है शिक्षा का हाल
Watch Video
https://youtu.be/y3neDZK9V8g
