ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2 अप्रैल वो दिन जिसकी तस्वीरे अभी तक देश की आंखों में घूम रही है तो वहीं दूसरी तरफ दोबारा भारत बंद के आह्वाहन ने एक बार फिर से लोगों के दिलों में डर बैठा दिया है पूरे देश में जनरल कैटेगरी के लोगों के भारत का आह्वान कर आज प्रदर्शन किया और आरक्षण को खत्म करने की मांग की है।
देश के विभिन्न राज्यों में कही शांति पाई गई तो कही पर विरोध के चलते लाठीचार्ज भी की गई। आईए आपको बता दें कि उन राज्यों के बारें में जहां एक बार फिर शरारती तत्वों ने भारी उत्पात मचाया।
सबसे पहले बात करते है बिहार की जहां पर बंद के चलते समर्थकों और विरोधियों के बीच में टकराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी की गई। नारेबाजी करने वाले लोगों ने पथराव भी किया जिस कारण कई लोग घायल हुए। पथराव कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी थी।
वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के शहरों मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में बंद के चलते स्कूलों इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था। पुलिस ने भी अपनी चौकसी बनाई हुई थी।
मेरठ में बंद के कोई आसार नहीं दिखे। राजस्थान में सुरक्षा व्यवस्था के चलते इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया और शहर में धारा 144 को लागू कर दिया गया।
हालांकि पंजाब में बंद के दौरान फिरोजपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई जिस कारण दो लोग घायल भी हुए।







