ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म नानक शाह फकीर को हरी झंडी दिखा दी है। इसके बाद ये आदेश दिए गए कि फिल्म को पूरे देश के अंदर 13 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
हालांकि पंजाब सरकार ने इस फिल्म को प्रदेश में रिलीज करने पर रोक लगा दी है।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा ने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को लोगों की भावनाओं को मुख्य रखते हुए इस फिल्म पर रोक लगाने के फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता हरिंदर सिंह सिक्का की तरफ से बोलने के प्रगटावे की आजादी के अधिकार तहत पाई पटिशन पर सुनवाई के दौरान अपना फैसला सुनाया।
वही दूसरी तरफ सैंसर बोर्ड ने ये कहा है कि फिल्म को रिलीजिंग पर रोक लगाने का किसी के पास भी हक नहीं है। जिसके बाद ये आदेश जारी किए गए कि कानून व्यवस्था को कायम रखते हुए फिल्म को रिलीज होने दिया जाए। गौरतलब है कि फिल्म के निर्माता ने इस बात की पुष्टि की थी कि बाबा नानक को कंप्यूटर ग्राफिक्स के द्वारा दिखाया गया है।



