हिमाचल प्रदेश: 13 मासूम बच्चों की एक साथ जली चिताएं, धूं धूं कर जल उठा मैदान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश में स्कूल बस दुर्घटना में मारे गए पुहाड़ा गांव के 13 मासूम बच्चों की एक साथ जली चिताएं, धूं धूं जल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश में स्कूल बस दुर्घटना में मारे गए पुहाड़ा गांव के 13 मासूम बच्चों की एक साथ जली चिताएं, धूं धूं जल उठा मैदान | ये जख्म कभी नहीं भरेंगे… एक गांव की पूरी पीढ़ी खत्म ! काश… वो कल स्कूल न जाते…

himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर के पास हुए स्कूल बस दुर्घटना में मारे गए बच्चो के घरो में मातम का माहौल है, कुल्लू में 10 दिन का शोक घोषित किया गया है। कई घर ऐसे भी जिनके एक से ज्यादा बच्चे सड़क हादसे में मारे गए ।

himachal pradesh

अपने जिगर के टुकड़ों की अर्थी उठती देख परिजन बिलख पड़े। नुरपुर के साथ लगते छह गांवों में परिजन गम में डूबे हैं। हादसे के चलते जहां पुहाड़ा गांव के दस परिवारों में मातम छाया, वहीं ठेहड़ के तीन परिवार भी चीखो-पुकार से अछूते नहीं रहे। सुल्याली, कुंडरा, कुलाहड़ और नेरा गांव को भी बस हादसा कभी न भूलने वाले जख्म दे गया है। हादसे के कारण पुहाड़ा गांव में एक साथ दस घरों में मातम छा गया है।

himachal pradesh himachal pradesh

मासूमों की मौत पर जैसे भगवान भी रोया। बारिश की फुहारों के बीच परिजनों ने अपने जिगर के टुकड़ों को अंतिम विदाई देने के लिए घरों को रवाना हुए। मासूमों की दर्दनाक मौत से आधा दर्जन गांवों में एक भी चूल्हा नहीं जला। हर गांव में मातम का माहौल है। गांव में घरों में ताले लटके हैं।

himachal pradesh himachal pradesh

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *