किसानों ने स्थगित किया दिल्ली कूच, कृषि मंत्री से बैठक के बाद बनी सहमति, गिरफ्तार नेता होंगे रिहा ,केन्द्र सरकार से होगी वार्ता

21 जुलाई अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को किसानों का दिल्ली कूच और किसान घाट महापंचायत फिलहाल के लिए स्थगित कर दी…

किसानों

21 जुलाई

अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को किसानों का दिल्ली कूच और किसान घाट महापंचायत फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती और हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ हुई बैठक के बाद किसान संगठनों ने आंदोलन को फिलहाल रोकने का फैसला लिया और प्रदर्शनकारी वापिस लौट गए। किसान नेता सरवन सिंह ने बताया कि जिन किसानों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्हें छोड़ा जाए। किसानों की दूसरी मांग थी कि ट्रेड डील के संबंध में उनकी बात केंद्रीय मंत्रियों के दल से कराई जाए। इस पर श्याम सिंह राणा ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आश्वासन दिया है कि गिरफ्तार किसान नेताओं को जल्द रिहा किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अगले 8 से 10 दिनों के भीतर किसानों की बातचीत शुरू कराई जाएगी।

कुरुक्षेत्र के SP चंद्र मोहन ने बताया कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी को रिहा कर दिया गया है। सरकार और किसानों के बीच सहमति बनने के बाद किसानों ने शंभू और अन्य बॉर्डरों से हटना शुरू कर दिया है।

अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।

 अन्य खबरें जानें-

MAHENDRAGARH में सरकारी स्कूल की छात्राओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में की नारेबाजी,प्रशासन ने स्कूल के प्राचार्य को किया सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *