CHAMBA जिले के भरमौर क्षेत्र के कलाह नाले में फटा बादल, लोगों ने नाले में फंसे तीन मजदूरों को निकाला बाहर

चंबा, 21  जुलाई चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली के कलाह नाले में सोमवार को बादल फटने की घटना से अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे…

चंबा

चंबा, 21  जुलाई

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र होली के कलाह नाले में सोमवार को बादल फटने की घटना से अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे नाले के किनारे कार्य कर रहे तीन मजदूर बीच नाले में फंस गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण मजदूर कुछ समय तक सुरक्षित स्थान पर फंसे रहे और बाहर नहीं निकल सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बादल फटने के बाद नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और मजदूरों की सुरक्षा पर नजर बनाए रखी। कुछ समय बाद जब नाले का जलस्तर कम हुआ तो तीनों मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नालों और नदी-नालों के किनारे अनावश्यक आवाजाही या कार्य करने से बचें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहता है।

 अन्य खबरें जानें-

BHIWANI में पानी को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, पेयजल संकट पर लोगों का प्रदर्शन,प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, विभाग ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *