BAHADURGARH बाईपास पर डटे किसानों ने की घर वापसी, बातचीत के बाद पुलिस और किसानों की बनी सहमति, किसानों ने कहा -आंदोलन स्थगित हुआ है खत्म नहीं

बहादुरगढ़, 21 जुलाई दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों ने पुलिस के साथ बातचीत के बाद बहादुरगढ़ बाईपास…

बहादुरगढ़

बहादुरगढ़, 21 जुलाई

दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों ने पुलिस के साथ बातचीत के बाद बहादुरगढ़ बाईपास से वापस अपने घर लौटने का फैसला किया। किसान सुबह करीब 6 बजे से बहादुरगढ़ बाईपास पर डटे हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली-द्वारका UER -2 के एंट्री पॉइंट पर रोक दिया। किसानों का आरोप था कि उन्हें न तो दिल्ली की ओर आगे बढ़ने दिया गया और न ही वापस लौटने की अनुमति दी गई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली, जिसके बाद सहमति बनी और किसानों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करते हुए वापस पंजाब लौटने का निर्णय लिया।

किसान नेता सुखजिंदर ने कहा कि अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील का किसान संगठन विरोध करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, बल्कि फिलहाल स्थगित किया गया है। आगे की रणनीति किसान संगठनों की बैठक में तय की जाएगी।बताया गया कि देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले देशभर के किसान संगठनों का दिल्ली के किसान घाट पर प्रदर्शन प्रस्तावित था। प्रदर्शन रद्द होने के बाद बहादुरगढ़ में रुके किसानों ने वापस लौटने का फैसला लिया।करीब 5 से 6 बसों में सवार भारतीय किसान यूनियन (खोसा) से जुड़े किसान बहादुरगढ़ पहुंचे थे। अब ये किसान रोहतक के रास्ते फिरोजपुर, मोगा और लुधियाना सहित पंजाब के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हो गए।

 अन्य खबरें जानें-

किसानों की DELHI कूच को लेकर शंभू बार्डर बंद, आम जनता हुई परेशान, लोगों को नहीं थी पहले कोई जानकारी, वापिस लौटने को मजबूर लोग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *