Faridabad: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल से बेटी का शव मॉर्च्युरी से उठाकर भागी मां- डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित, जानें क्या है मामला?

Faridabad Dead Declared Alive: हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) के सिविल अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां मां ने डॉक्टरों पर अपनी 12…

Faridabad Dead Declared Alive:

हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) के सिविल अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां मां ने डॉक्टरों पर अपनी 12 वर्षीय बेटी को जिंदा होते हुए भी मृत घोषित करने का गंभीर आरोप लगाया है. सुचना के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी परिवार अपनी बेटी भूमिका को पेट दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा था. डॉक्टरों ने जांच के बाद करीब आधे घंटे में बच्ची को मृत घोषित कर दिया और उसकी बॉडी को मोर्चरी के फ्रीजर में रखवा दिया गया.

जब यह सूचना बच्ची की मां रीना देवी को मिली तो वह तुरंत अस्पताल पहुंचीं. आरोप है कि रीना देवी ने अपने देवर के साथ मिलकर मोर्चरी में घुसकर फ्रीजर से बच्ची की बॉडी जबरदस्ती बाहर निकाली. इस दौरान मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन परिजन बच्ची को बाइक पर बैठाकर वहां से फरार हो गए.

डॉक्टरों ने बताया, इलाज के दौरान हो गई थी मौत Faridabad-

मां का कहना है कि जब उन्होंने बच्ची को फ्रीजर से बाहर निकाला तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और नाक से खून बह रहा था. उनका दावा है कि बच्ची की सांसें चल रही थीं. इसके बाद परिजन बच्ची को पहले घर और फिर एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज शुरू किया गया. लेकिन करीब एक घंटे बाद वहां भी डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. वहीं अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की मौत इलाज के दौरान ही हो गई थी. पुलिस के अनुसार शव को दोबारा मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी.

अन्य खबरें जानें-
Supreme Court: अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाई रोकः सरकार से मांगा जवाब पूछा- खनन रुकेगा या जारी रहेगा?
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *