Faridabad Accident school bus Hit a Motorcycle:
फरीदाबाद के सेक्टर 16 मंडी के पास सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इसमें होली चाइल्ड प्राइवेट स्कूल की बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक छात्र की हालत चिंताजनक बनी हैं। इसमें मोटरसाइकिल से जा रहे सरकारी स्कूल के तीनों छात्रों की हलता बेहद खराब बताई जा रही है। तीनों छात्र (Faridabad Accident) मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे थे।
11वी और 9वी कक्षा के छात्र-
हादसे के शिकार छात्र सूरज और प्रथम 11वीं क्लास के छात्र है जबकि तीसरा छात्र हर्ष नवी क्लास में पढ़ता है। छात्र प्रथम की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। अन्य दो छात्र को भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है लेकिन अब उनके हालात थोड़े ठीक है। पुलिस ने निजी घटनास्थल पर पंहुचकर छात्रों को अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके अलावा वहां मौके पर छात्रों के परिजनों भी पंहुचे थे। उनका कहना था कि, स्कूली बसें तेज स्पीड से चलती है। वे दूसरों को रास्ता भी नहीं देती हैं।
Faridabad Accident, बस ड्राइवर के छोड़ा-
बताया जाता है घटनास्थल से बस ड्राइवर को अन्य छोटे बच्चों के चलते पुलिस ने ड्राइवर को बस समेत जाने दिया है। लेकिन परिजनों ने मांग बस और ड्राइवर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उसका मेडिकल भी करवाया जाए।



