Faridabad Suicide With Girl:
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी की रहने वाली रेनू ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



