पगड़ी बांधने वाली सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने से मिली छूट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में अब महिलाओं को हेलमेट पहनना जरूरी होगा। प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में सिर्फ पगड़ी या दस्तार बांधने वाली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में अब महिलाओं को हेलमेट पहनना जरूरी होगा। प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में सिर्फ पगड़ी या दस्तार बांधने वाली महिलाओं को ही इसमें छूट दी गई है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में अब महिलाओं को हेलमेट पहनना जरूरी होगा। अगर महिलाएं ऐसा नहीं करेंगी तो पहले तो ट्रैफिक पुलिस कुछ दिन तक जागरूक करेगी उसके बाद चालान करना शुरू करेगी। ध्यान रहे कि प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन में सिर्फ पगड़ी या दस्तार बांधने वाली महिलाओं को ही इसमें छूट दी गई है। परिवहन विभाग ने महिला हेलमेट के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर जो सुझाव मांगे थे उनमें से 95 प्रतिशत ने इसे महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सही कदम बताया था। उसी को देखते हुए विभाग ने इसे महिलाओं के लिए अनिवार्य किए जाने की सिफारिश कर प्रशासक की मंजूरी के लिए भेज दिया था।

sikh woman

प्रशासक की मंजूरी के बाद अब बिना हेलमेट ड्राइव करने पर महिलाओं के चालान भी शुरू हो जाएंगे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों को तलब कर महिलाओं के हेलमेट पहनने पर जवाब मांगा था। इसके लिए पॉलिसी बनाने के आदेश भी दिए थे। उसके बाद यूटी प्रशासन ने इसका ड्राफ्ट तैयार किया। दूसरी तरफ पंचकूला पुलिस ने पहले ही महिलाओं के हेलमेट नहीं पहनने पर 100 रुपये का चालान शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पीछे बैठने वाली महिलाओं को भी हेलमेट पहनना जरूरी है।

Watch Video

https://youtu.be/VCxqRXozPJ0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *