ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अफगानिस्तान में हुए जानलेवा बम धमाके में मारे गए 20 सिख- हिंदू के साथ साथ सिख नेत अवतार सिंह खालसा की भी मौत हो गई थी।
बता दें कि अफगानिस्तान में अक्तुबर को होने वाले चुनावों में भाग लेने वाले थे पर इस आत्मघाती बम विस्फोट में उनकी मौत हो गई।
कहा जा रहा है कि अब अवतार सिंह खालसा के बेटे नरेंद्र सिंह अक्तूबर में होने वाले चुनाव में शामिल होगें। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अल्प संख्यकों के लिए सीट रिजर्व है जिस पर अवतार सिंह खालसा चुनाव लड़ने वाले थे जिस पर अब नरेंद्र सिंह चुनाव लड़ेंगे।


