ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश गुरूपुर्व को मनाने के लिए पंजाब से एक जत्था पाकिस्तान रवाना किया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से जत्थे में जाने वाले संगतों के पासपोर्ट मांगे गए है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिेए जत्था नवंबर को रवाना किया जाना है। जिसको लेकर शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ये सारी कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि वैसाखी मानने के लिए किरण बाला नाम की महिला पाकिस्तान गई थी और वहां जाकर उसने अपना धर्म बदल लिया और साथ ही वहां के एक युवक के साथ निकाह भी कर लिया है था। जिस कारण पाकिस्तान जा रहे किसी भी जत्थे में मौजूद श्रद्धालूओं की जांच के बाद ही उनको भेजा जा रहा है।


