ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हज जा रही मां को दवा देने जा रहे थे कांस्टेबल जावेद, आतंकियों ने मार डाला जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों के द्वारा पुलिसकर्मी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है । गुरुवार शाम को ही आतंकियों ने शोपियां से पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार को अगवा किया था, जिसके बाद उनका शव कुलगाम से मिला ।
डार की हत्या की जिम्मेदारी हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने ली है । गौरतलब है कि चंद दिनों पहले ही आतंकियों ने सेना के जवान औरंगजेब की अगवा कर हत्या कर दी थी ।
जावेद को उस वक्त अगवा किया गया जब वो एक मेडिकल पर दवा लेने जा रहे थे । जानकारी के मुताबिक जावेद पिछले पांच साल से एसएसपी शैलेंद्र कुमार के साथ ऑपरेटर के तौर पर तैनात थे । जावेद ने पुलिस महकमे को बताया था कि वो अपनी मां को दवाई देने जा रहे हैं । उन्होंने कहा था कि उनकी मां को दवाइयों की जरूरत है, वो हज के लिए जाने वाली हैं ।
Watch Video
https://youtu.be/SqN5fh1SsQI


