रादौर में कर्मचारियों ने मंत्री श्याम सिंह राणा के घर के बाहर किया हंगामा, पुलिस बल तैनात, कहा-हड़ताल खत्म नहीं होगी

रादौर, 5 सितबंर सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच शनिवार को रादौर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कृषि एवं किसान कल्याण…

रादौर

रादौर, 5 सितबंर

सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच शनिवार को रादौर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की ओर से हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ जारी आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष जताया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कर्मचारी नेता गुलशन भारद्वाज ने सरकार पर वादाखिलाफी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 13 मई को विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 जून तक 13,093 सफाई कर्मचारियों तथा 1,200 के करीब दमकल कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी कोई नीति लागू नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के निलंबन, बर्खास्तगी की धमकियों से आंदोलन रुकने वाला नहीं है, तथा जब तक 13,093 नगरपालिका कर्मचारियों और 1,200 दमकल कर्मियों को नियमित नहीं किया जाता, तब तक यह हड़ताल किसी भी सूरत में समाप्त नहीं होगी।

अन्य खबरें जानें –

यमुनानगर में मदरसा दारुल उलूम में मनाया गया टीचर्स डे, बच्चों ने शिक्षकों को दिया सम्मान, गुरु-शिष्य में सम्मान-विश्वास का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *