रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर बोलेरो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने की जांच शुरू

रेवाड़ी, 5सितंबर रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव भटेड़ा के पास सड़क हादसे में एक बच्चे और महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 5सितंबर

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव भटेड़ा के पास सड़क हादसे में एक बच्चे और महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महेंद्रगढ़ की ओर से रेवाड़ी आ रही एक बाइक की सामने से आ रही काली बोलेरो से टक्कर हो गई। इसी दौरान दहलावास-गुलाबपुरा रोड से मुख्य सड़क पर चढ़ रहा दूसरा बाइक सवार भी बोलेरो की चपेट में आ गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी पहुंचाया।

डहीना चौकी पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम से ERV को हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर दो क्षतिग्रस्त बाइक और काली बोलेरो गाड़ी मिली। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

रादौर में कर्मचारियों ने मंत्री श्याम सिंह राणा के घर के बाहर किया हंगामा, पुलिस बल तैनात, कहा-हड़ताल खत्म नहीं होगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *