पंचकूला, 3 सितंबर
पैरेलल लाइसेंस के खिलाफ आज पंचकूला के सेक्टर-4 में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदेश भर के बिजली कर्मचारी, इंजीनियरों एवं अधिकारियों से 3 सितंबर यानी आज हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग मुख्यालय सेक्टर 4 में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे।
प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकार्यो ने बताया कि पैरेलल लाइसेंस बिजली क्षेत्र के निजीकरण की दिशा में उठाया गया एक खतरनाक कदम है, जिसका सीधा असर बिजली कर्मचारी किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं तथा आम जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली यह नीति सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है, जिसका कर्मचारी और उपभोक्ता मिलकर विरोध करेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग द्वारा पैरेलल लाइसेंस के मुद्दे पर 3 सितंबर को जनसुनवाई आयोजित की थी।यह जनसुनवाई बिजली क्षेत्र के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है ,इसलिए प्रदेश भर से कर्मचारी ,इंजीनियर और अधिकारी एवं उपभोक्ता पहुंचे और प्रदर्शन किया।
इस दौरान हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग कार्यालय में पहुंचे बिजली कर्मचारियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया और कमीशन के अधिकारियों से बातचीत की, जिसमें कमीशन के अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पैरेलल लाइसेंस के पक्ष में नहीं है और ना ही हम चाहते हैं कि बिजली विभाग प्राइवेट हो इस आश्वासन पर सभी बिजली कर्मचारी वापस जाने के लिए तैयार हो गए।
अन्य खबरें जानें –
CM Bhagwant Singh Mann Approves Horticulture Knowledge Centre At PAU



