हरियाणा में चुनाव आयोग की तैयारी, लोकसभा और विधानसभा चुनाव होंगे एक साथ!

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में भले ही अभी लोकसभा और विधानसभा एक साथ कराए जाने को लेकर संशय बना हुआ है। भले ही राजनीतिक…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में भले ही अभी लोकसभा और विधानसभा एक साथ कराए जाने को लेकर संशय बना हुआ है। भले ही राजनीतिक दलों ने इसके लिए तैयारियां न की हो, लेकिन चुनाव आयोग ने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हरियाणा में यदि लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव हुए तो आयोग उसके लिए भी तैयार है।

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग की ओर से अभी से सभी राज्यों में ईवीएम मशीनें भेजने का काम शुरू कर दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी अंकुर गुप्ता की माने तो हरियाणा में भी ये मशीनें पहुंच गई है। हरियाणा में 23 हजार 500 कंट्रोल यूनिट आई है, इसके लिए 47 हजार बैलेट यूनिट्स भी आ गई है।

ELECTION 2
हरियाणा में यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ होते है, तो चुनाव आयोग को उससे कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि यदि दोनों चुनाव एक साथ होते है तो उसके लिए डबल बैलेट यूनिट की जरूरत होती है, जोकि हरियाणा चुनाव आयोग के पास पहले से ही पहुंच गई है।

ELECTION

हरियाणा में लोकसभा की 10 और विधानसभा की 90 सीटें है। लोकसभा की बात करें तो नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी, जबकि मनोहर लाल ने 26 अक्तूबर 2014 को सीएम पद की शपथ ली थी। सूत्रों की माने तो यदि लोकसभा के चुनाव अपने तय समय पर होते है तो केंद्र सरकार हरियाणा के विधानसभा चुनाव भी साथ करा सकती है।

MODI OR KHATTER

यदि लोकसभा के चुनाव समय से कुछ पहले होते है तो फिर हरियाणा के विधानसभा चुनाव अपने तय समय यानि अक्तूबर 2019 में ही होंगे। बेंगलुरू से हरियाणा पहुंची ईवीएम मशीनें 20 हजार पोलिंग स्टेशनों के हिसाब से पर्याप्त है, लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने का शक इस बात से होता है कि कंट्रोल यूनिट के साथ डबल बैलेट यूनिट आई है। हरियाणा के सीएम और मंत्री विधानसभा चुनाव तय समय पर ही होने की बात तो कह रहे है, लेकिन अंतिम फैसला बीजेपी हाई कमान या फिर ये कहें की केंद्र सरकार ही करेगी। ऐसे में दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *