ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है इस फैसले के कारण पंजाब के किसानों को काफी राहत मिल पाएगी। बता दें कि मोदी सरकार ने धान के समर्थन मुल्य को बढ़ाने की प्रवानगी दे दी है।
इस समर्थन मुल्य में कम से कम 200 रूपए प्रति क्विंटल का बढ़ावा किया गया है। गौरतलब है कि पिछले पांच सालों में यह धान की कीमत में किया गया सबसे बड़ा फैसला है।
बता दें कि पहले फसलों के एमएसपी में 80 रूपए से ज्यादा बढ़ावा नहीं किया जाता था पर इस बार सीधे ही 200 रूपए का बढ़ावा कर दिया गया है। इस बढ़ावे के बाद धान की कम से कम कीमत1750 रूपए हो जाएगी।


