ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में गैंगस्टरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो किसी भी वारदात को अंजाम बिना किसी डर के दे रहे है। ऐसा ही एक और मामला तरनतारन से सामने आया है जहां पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के सूबा प्रधान अक्षय शर्मा पर गोलियां से हमला किया गया।
गणीमत यह रही कि इस हमले से अक्षय शर्मा पूरी तरह से बच गए पर उनके गनमैन बूरी तरह से जख्मी हो गए। हमलावारों ने अक्षय की फॉर्चूनर पर सात गोलियां दागी थी।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस हमले के पीछे गैंग्स्टर संपत नेहरा पर शक जताया जा रहा है और इस मामले को गैंगवार भी बताया जा रहा है।


