भिवानी, 26 सितंबर
भिवानी के गांव धनाना में जमीनी विवाद को लेकर 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।ट्रेक्टर से कुचलकर 80 वर्षीय महिला प्यारी देवी की मौत हो गई।घटना में मृतक महिला के बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए।
जमीनी विवाद को लेकर हुई वारदात
पुलिस प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव धनाना में जमीनी विवाद के कारण बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई है।मृतक के बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं।गांव में जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और हत्या के आरोपों की भी जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें –


