BREAKING NEWS :मध्य प्रदेश के मंडला में दर्दनाक हादसा,गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 युवकों की मौत, 3 घायल

मंडला, 26 सितंबर मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हीरापुर गांव में सुबह गणेश पंडाल में करंट फैलने से 4…

मंडला

मंडला, 26 सितंबर

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हीरापुर गांव में सुबह गणेश पंडाल में करंट फैलने से 4 युवकों की मौत हो गई ऐर 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार गांव में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका विसर्जन करने के बाद गांव क कुछ युवक पंडाल में सामान की देखभाल के लिए सो रहे थे।

बिजली की तार टूटकर गिरी पंडाल पर

सुबह अचानक बिजली की तार टूटकर पंड़ाल पर गिर गई, जिसके चलते पूरे पंडाल में करंट फैल गया।  सो रहे युवकों को संभलने का  मौका नहीं मिला औऱ करंट लगने के कारण वें बुरी तरह से झुलस गए।मृतकों की पहचान जैनू भांवरें (19 वर्ष), रवि झारिया (24 वर्ष) कृष्ण कुमार भांवरे (18 वर्ष) और विरेन्द्र भांवरे (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में तीन युवकों के घायल होने की सूचना सामने आई है। जिसमें एक युवक प्रियांशु की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुचीं और जांच शुरू की।

अन्य खबरें जानें –

BRAEKING NEWS :मध्य प्रदेश के मंडला में दर्दनाक हादसा,गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 युवकों की मौत, 3 घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *