Faridabad Woman Death: फरीदाबाद में जर्जर मकान का गिरा छज्जा, शौच के लिए है बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Faridabad Woman Death: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी के हरि विहार इलाके में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मकान का छज्जा अचानक भरभराकर…

Faridabad Woman Death: फरीदाबाद में जर्जर मकान का गिरा छज्जा, शौच के लिए है बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Faridabad Woman Death:

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी के हरि विहार इलाके में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला सुबह शौच के लिए छज्जे पर बने बाथरूम में गई थी और शौच कर वापस आते समय हादसे का शिकार हो गई। हादसा फरीदाबाद के आदर्श नगर हरि विहार इलाके की है। बताया जा रहा है कि छज्जा काफी (Faridabad Woman Death) पुराना और जर्जर हालत में था।

 

सुबह 6 बजे महिला जयवती उम्र 55 वर्ष शौच के लिए गई और जब वह शौच के बाद वापस आ रही थी की तभी छज्जा भरभरा कर गिरा। मलवे में दबने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतका के बेटे और पड़ोसियों ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के चलते वह और उसकी दोनों बहनें अपनी मां के घर आई हुई थीं। परिवार पहले ही पिता को खो चुका है और अब घर में केवल एक भाई ही बचा है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Pak Attack on Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान का पाकिस्तानी सेना पर हमले का आरोप

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *