Pak Attack on Afghanistan:
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर हमले किए. मंगलवार-बुधवार की रात डूरंड लाइन के पास पाकिस्तान ने हवाई हमले किए. अफगानिस्तान का कहना है कि इन हमलों में 13 लोगों की मौत हुई. इनमें ज्यादातर बच्चे थे और 14 अन्य (Pak Attack on Afghanistan) घायल हो गए.
आफ़गानिस्तान ने बताया मानवीय अपराध
ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्स में लिखा कि, कल रात, पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफ़ग़ान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. उन्होंने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में नागरिकों के घरों पर बमबारी की. दावा किया जा रहा है कि, इन हमलों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग मौत हो गई. इसके अलावा अन्य 14 महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने इन हमलों को ‘मानवीय अपराध’ और ‘आक्रामकता की कार्रवाई’ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. इनको लेकर पाकिस्तान की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
कब से बढ़ा तनाव
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सरकार और पाकिस्तान के बीच बीते कुछ महीनों में तनाव बढ़ा है. पाकिस्तान ने इसी साल मार्च में एक सेंटर पर हमला किया था. अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने इस हमले में कम से कम 269 लोगों की मौत की पुष्टि की थी और कहा था कि मरने वालों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है. पाकिस्तान अपने पड़ोसी अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाता रहा है कि वह पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है. वहीं, तालिबान सरकार ने बार-बार इन आरोपों का खंडन किया है.
अन्य ख़बरें जानें-‘
Gurdaspur Municipal Council Election: गुरदासपुर नगर परिषद चुनावों को लेकर सरगर्मीयां तेज
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



