करनाल में सरेआम युवती से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में ले जाने की भी कोशिश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:करनाल से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां बस स्टैंड के पीछे सरेआम कुछ शरारती युवकों ने एक लड़की के साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:करनाल से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां बस स्टैंड के पीछे सरेआम कुछ शरारती युवकों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं विरोध करने पर जबरन युवकों ने लड़की का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में बैठाने की भी कोशिश की।

लेकिन लड़की की बहादुरी और आस- पास के लोगों की वजह से आरोपी अपने मनसूबे में कामियाब नहीं हो सके। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दुर्गा शक्ति की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के पास लड़कियां सुरक्षित नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *