ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी और इनेलो के एक होने की अटकलों पर पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने विवादित बयान दे डाला है। राजकुमार सैनी ने कहा कि भजन लाल ने थूक कर चाटा है। जेजेपी और इनेलो वाले भी चाटेंगे। इतना ही नहीं सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भी थूक कर चाटने वाला बताया।
वहीं, राजकुमार सैनी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनावों में वे 50 सीटे जीतेंगे। सैनी ने कहा कि लोकसभा में बीजेपी नेे मेरी बदौलत 10 की 10 सीट जीती। राजकुमार सैनी ने कहा कि हरियाणा में सबसे ज्यादा गुंडागर्दी खट्टर के राज में हुई है।
बीजेपी के 75 पार पर सैनी ने कहा कि 75 कि उम्र जो पार होता है, वही जाएंगे ऊपर। बीजेपी रथ यात्रा निकालकर जनता को पागल बना रही है। राजकुमार सैनी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुग्राम वाली सीट पर भाजपा 50 करोड़ में टिकट बेच रही और इस पर 50 करोड़ की बोली लग चुकी है।
राजकुमार सैनी ने बताया कि उन्होंने अपने पार्टी के उम्मीदवारों को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। दरअसल, 2 सितम्बर को गोहाना में पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर वे पानीपत पुहंचे थे। सैनी ने कहा स्थापना दिवस पर बड़ी घोषणा होगी।



