ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सीएम मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा आज पानीपत से शुरू हुई, जहां उन्होंने कोरड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पानीपत जिले के गांव मांडी में लोगों को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमारा संकल्प भ्रष्टाचार को जड़ मूल से समाप्त करने का है, ताकि लोगों का जीवन और अधिक सहज एवं सरल हो सके। उन्होंने कहा कि हम भरस्टाचारी को कतई नही बख्शेंगे,चाहे कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो।
जनसभा को संबिधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले 5 साल ईमानदार, पारदर्शी और भरष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है, जिससे हर वर्ग खुशहाल हुआ है। उन्होंने लोंगो से अगले कार्यकाल के लिए आशीर्वाद मांगा, जिस पर लोगों ने तालियां बजाकर अपनी सहमति दी।
वहीं, परिवहन मंत्री कृष्ण पाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले 5 साल के कार्यकाल में 36 बिरादरी के हित मे कई अहम निर्णय लेकर ‘हरियाणा एक हरयाणवी एक’ की नेक सोच को आगे बढ़ाया। तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार ने करीब 40 हजार सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी, जिससे परिश्रमी युवाओं में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बना है।
मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व शुक्रवार सुबह जन आशीर्वाद यात्रा पानीपत के स्काईलार्क पर्यटन केन्द्र से शुरू की इसके बाद यह यात्रा गांव नांगलखेड़ी, सिवाह, झटीपुर होते हुए मच्छरौली मोड़ तक पंहुची, जहां पर भारी संख्या में समालखा के विधायक रविन्द्र मच्छरौली और उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इसके बाद ये यात्रा समालखा शहर से होती हुई किवाना मोड़ी पंहुची, जहां पर अपार जन समूह के साथ भाजपा नेता शशिकांत कौशिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गांव किवाना में पंहुचने पर भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर ने भी फूल मालाओं के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यह यात्रा नामुण्डा, गवालड़ा, माण्डी, इसराना होते हुए पानीपत के गांव शाहपुर पंहुची। इस दौरान भी लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गांव किवाना में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का पंहुचने पर मंगल गीत गाकर स्वागत किया।




