महाराष्ट्र, 3 अक्तूबर
महाराष्ट्र के हिंगोली और नांदेड जिले सुबह-सुबह धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई। करीब तीन घंटे के अंदर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए।अचानक भूकंप के झटके महसूस होने के कारण लोग डर गए औऱ खुले स्थानों पर आ गए।
दो झटके किए लोगों ने महसूस
भूकंप का पहला झटका सुबह 7.46 बजे आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 मापी गई। इसका केन्द्र गढ़ाला गांव में 7 किलोमीटर की गहराई पर था। इस झटके के दो घंटे के बाद दूसरा तेज झटका आया। जिसकी तीव्रता 4.5 रही।फिलहाल भूकंप के चलते कोई भी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।
प्रशासन अलर्ट पर
भूकंप के दो झटकों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड है। राहत और बचाव की टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुआ है। लोगों को सावधानी बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
अन्य खबरें जानें –
Asian Games 2026: भारत पुरूष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल



