Asian Games 2026 Cricket Final: भारत पुरूष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर जीता गोल्ड मेडल, भारत को मिला 19वां गोल्ड

 नागोया, 3 अक्तूबर एशियन गेम्स 2026 में पुरूष क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम…

एशियन गेम्स

 नागोया, 3 अक्तूबर

एशियन गेम्स 2026 में पुरूष क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में आमने-सामने भिड़ें थी।भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को कुल 211 रनों का टारगेट दिया था। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैंसला लिया था। अभिषेक शर्मा और उपकप्तान तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया।इसी के साथ देश की झोली में 19वां गोल्ड मेडल आया है।

भारत ने तोड़ा 14 साल का पुराना रिकार्ड

211 रनों का स्कोर भारतीय टीम का T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है।सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन बनाए औऱ अपने टी-20 करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। उपकप्तान तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए । वैभव सूर्यवंशी 15, श्रेयस अय्यर ने 21, ईशान किशन ने 20 बनाए। आखिरी ओवरों में तिलक वर्मा औऱ शिवम दुबे ने 62 रनों की तूफानी पारी खेली।

पाकिस्तान की खराब शुरूआत

212 रनों का लक्ष्य करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। एक समय में पाकिस्तान के 39 रनों पर 3 विकेट गिर गए थे।उसके बाद हसन नवाज ने मोर्चा संभालते हुए 51 गेंदों में 96 रन बनाए। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने हसन को आउट किया।भारतीय गेंदबाजों वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

अन्य खबरें जानें –

ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸਵੈ-ਇੱਛਾ ਨਾਲ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *