भिवानी, 3अक्तूबर
भिवानी में नरहड़ पीर की दरगाह से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा पोकरवास गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदा थी कि हादस में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई ,जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
ट्रक के साथ हुई आमने-सामने की टक्कर
DSP संजीव ने बताया कि पांच लोग नरहड़ पीर, पिलानी से आ रहे थे। तीन लोग भिवानी के रहने वाले हैं औऱ दो लोग मंढ़ाना के रहने वाले हैं। ट्रक के साथ उनकी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 6 साल के बच्चे अर्णव और करीब 52 वर्षीय सुलोचना की मौत हो गई।हादसे में रश्मि, अंजलि और कर्मवीर घायल बताए गए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने की जांच शुरू
पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी हैं।हादसे में महिला के गर्भवती होने की बात पर कहा कि फिलहाल डॉक्टरों की ओर से इस संबंध में कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अन्य खबरें जानें –



