ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चौटाला परिवार को एक करने की मुहिम में जुटी खाप पंचायत को निराशा मिलती नजर आ रही है। दुष्यंत चौटाला ने साफ तौर पर कह दिया है कि वो पारिवारिक तौर पर एक साथ हैं, लेकिन राजनीति का फैसला अलग हैं। उन्होंने कहा कि इस मसले पर अजय चौटाला से उनकी बात हो चुकी है। अजय चौटाला ने कहा कि मौजूदा गठबंधन जब तक इस पर सहमति नहीं देता, तब तक कोई बात नहीं हो सकती।
बता दें कि खाप पंचयात के नेता रमेश दलाल पूर्व सीएम ओपी चौटाला से भी मिले, जिस पर ओपी चौटाला ने कहा था कि जैसा खाप चाहेगी वैसा ही होगा। उधर अभय चौटाला ने ये कहा था कि जैसा भाई अजय कहेंगे, वैसा ही होगा। तो इस बात से साफ जाहिर है कि अभय चौटाला और ओपी चौटाला खाप के समर्थन में हैं, लेकिन अब अजय और दुष्यंत की तरफ से फाइनल फैसला क्या लिया जाता है इस पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं।

