ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस रखी है और चुनाव की तैयारियों में दिन- रात एक कर जगह-जगह अपनी अपनी पैठ तको मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते आज बीजेपी की जींद जिला कार्यकरिणी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अनिल जैन ने की।
बैठक में हिसार से सासंद ब्रजेन्द्र सिंह ,सोनीपत से सासंद रमेश कौशिक, उचाना से विधायक प्रेमलता, जींद से विधायक कृष्ण मिड्डा , जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा बैठक में मौजूद रहे। वहीं इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की गई।
उधर सीएम मनोहर लाल खट्टर जन आशीर्दाद यात्रा के चलते हरियाणा के दौरे पर निकले हुए हैं, तो इधर बीजेपी प्रभारी अनिल जैन प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर हाल जानने में जुटे हैं और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी को लेकर रिपोर्ट भी मांग रहे हैं।


