जन आशीर्वाद यात्रा: सिरसा में हमारा विधायक न होने के बाद भी विकास में कमी नहीं- सीएम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आर्शीवाद यात्रा आज 15वें दिन फतेहाबाद से शुरू होकर सिरसा पहुंची। सिरसा के डिंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आर्शीवाद यात्रा आज 15वें दिन फतेहाबाद से शुरू होकर सिरसा पहुंची। सिरसा के डिंग मंडी में सीएम मनोहर लाल का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

cm sirsa

इस अवसर पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी, लेकिन सिरसा जिले से हमारा कोई विधायक नहीं बन पाया, फिर भी हमारी सरकार ने सिरसा जिले के साथ कोई भेदभाव नहीं किया।

cm sirsa1

इस यात्रा के दौरान सीएम ने जहां अपने 5 साल के कार्यकाल का व्याख्यान किया, वहीं विपक्षी पार्टियों पर सीएम मनोहर लाल जमकर बरसे। सीएम ने हंसी में कहा कि हरियाणा के कुछ जिलों में 24 घंटे बिजली आ रही है, वहीं कुछ किसान कहने लगे हैं कि बिजली थोड़ी कम कर दो हमारा बिल ज्यादा आ जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *