चुनाव तक बीजेपी के 75 घोटाले होंगे उजागर-दुष्यंत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:जेजेपी नेता और पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला आज झज्जर पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाने साधे। दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:जेजेपी नेता और पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला आज झज्जर पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाने साधे। दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी के 75 पार के नारे पर कहा कि 75 पार तो बाद की बात है, चुनाव आते- आते 75 घोटाले जरूर भाजपा के उजागर होंगे।

बता दें कि दुष्यंत चौटाला 25 सितम्बर की रैली का निमंत्रण देने के लिए झज्जर पहुचे थे। उन्होंने कहा कि रैली में जजपा- बसपा के शीर्ष नेता शामिल होंगे। वहीं रोहतक में पीएम मोदी को लेकर भी दुष्यंत ने तंज कसा, उन्होंने कहा कि ये तो पहली रैली है, अगर 10 रैली में भी पीएम कर लें, तो फर्क नहीं पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *