जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान फरीदाबाद को मनोहर सौगात: 400 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान भवन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर आज आज जन आशीर्वाद यात्रा के चलते फरीदबादा पहुंचे, जहां सीएम के स्वागत के लिए लोगों की भीड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर आज आज जन आशीर्वाद यात्रा के चलते फरीदबादा पहुंचे, जहां सीएम के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद को बड़ी सौगात देते हुए करीब 400 करोड़ रुपए से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान भवन का शिलान्यास किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पूरे हरियाणा और उत्तर भारत का सबसे बड़ा विज्ञान भवन बनेगा। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पल्ला चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि लगातार पिछले 5 सालों से उनकी सरकार ने काम किए हैं, उन्हें बता पाना मुश्किल काम है और जिस तरह से जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है, इसे देखकर विपक्षी घबरा गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर हम 14 नंबर से तीसरे नंबर पर आ गए हैं और अगले 1 साल में हम पहले नंबर पर होंगे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *