Bathinda Principal In Dubai: अमेरिका और ईरान की जंग के बीच बठिंडा के एसएसडी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग परिवार समेत दुबई में फंसी

Bathinda Principal In Dubai : अमेरिका और ईरान की जंग के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। ऐसे में भारत ने दुबई की सभी फ्लाइट्स रोक दी…

Bathinda Principal In Dubai: अमेरिका और ईरान की जंग के बीच बठिंडा के एसएसडी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग परिवार समेत दुबई में फंसी

Bathinda Principal In Dubai :

अमेरिका और ईरान की जंग के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। ऐसे में भारत ने दुबई की सभी फ्लाइट्स रोक दी हैं। ऐसे में पंजाब की स्कूल प्रिंसिपल दुबई में फंस गई हैं। बठिंडा के एसएसडी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग परिवार समेत दुबई में फंस गई हैं। प्रिंसिपल ने दुबई के होटल से एक वीडियो जारी करके भारत सरकार से मदद की अपील की है।

वीडियो के जरिये डॉ. नीरू गर्ग ने बताया कि वह परिवार समेत 23 फरवरी दुबई घूमने गई थीं। 28 फरवरी (शनिवार) को भारत वापसी होनी थी। शनिवार को जब वह वापस भारत आने के लिए फ्लाइट लेने दुबई एयरपोर्ट पर गए तो सुबह 11 बजे एयरपोर्ट बंद करने का एलान कर दिया गया। उनको एंबेसी के कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा गया। जब भारतीय दूतावास गए तो वहां कार्यालय बंद था। इसके बाद वो रात 10 बजे तक किसी तरह 20 किलोमीटर दूर पैदल चलकर एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने जैसे-तैसे रात काटी। वहीं आज (रविवार) सुबह 11 बजे उन्हें होटल खाली करने के लिए कह दिया गया है।

प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग ने बताया कि अब उनके रुपये की खत्म हो चुके हैं। वह बीपी की मरीज हैं और उनके पास बीपी की दवाई भी नहीं है। इसलिए वह इस वीडियो जरिये भारत सरकार को अपील करती हैं कि उनकी सहायता करके वापिस भारत लाया जाए।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Holiday: पंजाब में छूट्टी का एलान, सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *