ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिदंर सिंह ने पंजाब के सभी पुलिस अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों के लिए डोप टेस्ट करवाना जरूरी किया है। पंजाब में लगातार नशे के कारण युवकों की मौत हो रही है जिस कारण पंजाब सरकार पर विरोधी पार्टी निशाना साध रही थी जिसके बाद पंजाब सरकार ने डोप टेस्ट को अनिवार्यता दी।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि नशे के खिलाफ छेड़ी हुई जंग में पंजाब सरकार ने महिलाओं का भी योगदान मांगा है। साथ ही कैप्टन अमरिंदर ने ये भी कहा है कि सभी सरकारी महिलाओं को भी डोप टेस्ट से गुजरना होगा। सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने कहा है कि आज महिलाएं पुरूषों के बराबर का काम कर रही है इसलिए वो क्यों नहीं डोप टेस्ट करवा सकती है।
विरोधी पार्टियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को महिला सरकारी अधिकारियों का डोप टेस्ट करवाने की चुनौती दी थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौतें हुई है जिस कारण पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।


